Haryana के कॉलेजों में दाखिले के लिए एक और मौका, छठी बार बढ़ी तारीख; अभी भी आधी से ज्यादा सीटें खाली

Edited By Isha, Updated: 25 Sep, 2026 02:42 PM

another chance for college admissions in haryana

हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले की तारीख छठी बार बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद कॉलेजों में अभी भी 50 फीसदी से अधिक सीटें खाली हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। अब विद्यार्थी 6 अक्तूबर तक स्नातक (यूजी) और...

चंडीगढ़: हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले की तारीख छठी बार बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद कॉलेजों में अभी भी 50 फीसदी से अधिक सीटें खाली हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। अब विद्यार्थी 6 अक्तूबर तक स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं में प्रवेश ले सकेंगे।

प्रदेश के कॉलेजों में अब तक करीब 1.12 लाख दाखिले हुए हैं जबकि विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 1.50 लाख प्रवेश का लक्ष्य रखा था। इस बार पोर्टल पर 1.47 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन पंजीकरण के मुकाबले दाखिले कम हुए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने दाखिले की तारीख बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं।

विभाग के अनुसार कॉलेजों और विद्यार्थियों की ओर से पोर्टल दोबारा खोलने और प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इसी को देखते हुए अब अंतिम तारीख 6 अक्तूबर तय की गई है। सभी राज्य विश्वविद्यालयों, सरकारी, सहायता प्राप्त व स्ववित्तपोषित कॉलेजों को दाखिले की नई समय सीमा की जानकारी दे दी गई है। कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दाखिले से वंचित विद्यार्थियों तक इसकी सूचना पहुंचाएं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!