होटल के कमरे से नहीं निकली कोई आवाज... कर्मचारियों ने दरवाजा खोला तो उड़े होश; हरियाणा के पटवारी की मौत

Edited By Isha, Updated: 26 Sep, 2026 01:29 PM

haryana patwari dies in hotel

अम्बाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल के कमरे में हरियाणा का पटवारी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। मृतक की पहचान 57 वर्षीय अशोक कुमार निवासी सैक्टर-10, अम्बाला शहर के रूप में हुई। वह बराड़ा हलके का पटवारी था

अम्बाला: अम्बाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल के कमरे में हरियाणा का पटवारी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। मृतक की पहचान 57 वर्षीय अशोक कुमार निवासी सैक्टर-10, अम्बाला शहर के रूप में हुई। वह बराड़ा हलके का पटवारी था। जांच अधिकारी ए.एस.आई. गुलाब सिंह अनुसार अशोक कुमार ने अम्बाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित होटल में कमरा लिया था। काफी समय तक कमरे से गतिविधि नहीं दिखने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ।

उन्होंने कमरे की जांच की तो अशोक अंदर मृत मिला। होटल प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। ए.एस.आई. गुलाब सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अशोक कुछ समय से मानसिक परेशान था। इसके चलते यह कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!