Edited By Krishan Rana, Updated: 01 Oct, 2026 07:54 PM

थाना छप्पर पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 75 वर्षीय व्यक्ति को
यमुनानगर : थाना छप्पर पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 75 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एक गांव निवासी जसमेर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी को गांव का रहने वाला जसमेर सिंह अपने घर ले गया। शिकायत के अनुसार, वहां आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।
शिकायत के आधार पर थाना छप्पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उप निरीक्षक रुचि के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)