यमुनानगर में चलती स्कॉर्पियो अचानक आग की लपटों में घिरी, टायरों में हुए धमाके; कूदकर युवकों ने बचाई जान

Edited By Harman, Updated: 22 Sep, 2026 08:12 AM

a moving scorpio suddenly burst into flames in yamunanagar

यमुनानगर के मॉडल टाउन इलाके में देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सवार युवकों ने जैसे ही आग की लपटें उठती देखीं

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के मॉडल टाउन इलाके में देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सवार युवकों ने जैसे ही आग की लपटें उठती देखीं, उन्होंने तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

युवकों के बाहर निकलते ही आग ने देखते ही देखते पूरी स्कॉर्पियो को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि गाड़ी के टायरों में एक के बाद एक धमाके होने लगे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

गनीमत रही कि हादसे के वक्त गाड़ी में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए। जिस जगह यह घटना हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर मॉडल टाउन का बाजार है। अगर आग बाजार के आसपास लगी होती, तो हालात और भी गंभीर हो सकते थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!