Haryana से मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, सामान्य से 22% कम बारिश दर्ज...गर्मी और तापमान में होगी बढ़ोतरी

Edited By Isha, Updated: 20 Sep, 2026 03:59 PM

countdown to monsoon withdrawal from haryana begins

सितंबर के दूसरे पखवाड़े में 16 सितंबर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम हो गया है और रविवार तक इसके पूरी तरह खत्म होने की संभावना है। इसके बाद सोमवार से प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। प्रदेश में इस बार एक जून से 19 सितंबर तक 317.5...

हिसार:  सितंबर के दूसरे पखवाड़े में 16 सितंबर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम हो गया है और रविवार तक इसके पूरी तरह खत्म होने की संभावना है। इसके बाद सोमवार से प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। प्रदेश में इस बार एक जून से 19 सितंबर तक 317.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जबकि सामान्य बारिश 409.7 मिलीमीटर होती है। इस तरह प्रदेश में सामान्य से 22.0 फीसदी कम बारिश हुई है। पलवल को छोड़कर बाकी सभी 21 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में 21 सितंबर के बाद मानसून विदा हो सकता है। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सबसे पहले बारिश का मौसम समाप्त होगा। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों, हरियाणा व पंजाब में मानसून 20-21 सितंबर के बाद विदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी गर्म हवा का दौर फिर शुरू हो गया है। इससे पूरे क्षेत्र में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

धीरे-धीरे गर्म हवा वातावरण से नमी सोखने लगेंगी। प्रदेश के 21 जिलों में 16 से 18 सितंबर के बीच बारिश दर्ज की गई। इनमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में सबसे अधिक बारिश हुई। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में हुई यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!