Ambala रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन: GRP ने 3 किलो अफीम के साथ दबोचा तस्कर, कोर्ट में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया

Edited By Isha, Updated: 19 Sep, 2026 08:05 PM

grp apprehends smuggler with 3 kg of opium

हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश से नशे के खात्मा के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियानों के तहत जीआरपी की सीआईए टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर रूटीन चेकिंग के दौरान

 अंबाला(अमन): हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश से नशे के खात्मा के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियानों के तहत जीआरपी की सीआईए टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा, जिसके पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद की गई है।


सीआईए थाना अध्यक्ष श्याम सिंह ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जीआरपी एसपी के दिशा-निर्देशों के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अमन नामक एक व्यक्ति की गतिविधियों पर शक होने पर जब उससे पूछताछ की गई और उसके सामान की तलाशी ली गई, तो उसके पास से करीब 3 किलो 11 ग्राम अफीम बरामद हुई। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अमन इस नशीले पदार्थ को बिहार के रक्सौल से लेकर चला था और इसे अंबाला में किसी को सप्लाई करना था।


पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया और आज उसे स्थानीय अदालत में पेश किया, जहाँ से अदालत ने उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सीआईए इंचार्ज श्याम सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कब से इस अवैध नशे के धंधे और तस्करी से जुड़ा हुआ है। अंबाला में यह खेप किसे और कहाँ पहुंचाई जानी थी। इस अवैध काम को अंजाम देने के लिए उसे किसने और क्यों 15,000 रुपये दिए थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अमन का एक अन्य साथी भी संपर्क में था, जो उसे आगे की डिलीवरी की लोकेशन बताने वाला था। पुलिस रिमांड के दौरान उसके साथियों की भी शिनाख्त कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करेगी। मामले की जांच अभी जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!