अनिल विज के जनता दरबार में बड़ा एक्शन: लापरवाही पर तोपखाना और हाउसिंग बोर्ड चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Edited By Isha, Updated: 17 Sep, 2026 08:49 PM

big action in anil vij s janata darbar

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर मंत्री विज के

अंबाला(चंद्रमोहन/धरणी): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर मंत्री विज के पास पहुंचे। शिकायतें सुनते-सुनते जब कुछ मामलों में लापरवाही सामने आई तो मंत्री अनिल विज का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौके पर ही सख्त कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए इस दौरान तोपखाना और हाउसिंग बोर्ड चौंकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गयाअंबाला में लगा मंत्री अनिल विज का जनता दरबार जहां लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के सामने रखीं।

किसी ने पुलिस से जुड़ी शिकायत रखी तो किसी ने बिजली और प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी समस्या मंत्री के सामने रखी। जनता की शिकायतों पर सुनवाई के दौरान मंत्री अनिल विज ने सख्त रुख अपनाते हुए अंबाला के तोपखाना चौकी इंचार्ज और हाउसिंग बोर्ड चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। वहीं बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतों पर भी मंत्री विज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के लाखों रुपये के बिजली बिल लंबे समय से बकाया हैं, उनके कनेक्शन काटे जाएं।

इसके साथ ही नगर परिषद के अधिकारियों को भी मंत्री अनिल विज ने चेतावनी दी। उन्होंने अधिकारियों को लोगों से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली पूरी करने और टैक्स से संबंधित जो भी खामियां हैं, उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए।कुल मिलाकर जनता दरबार में मंत्री अनिल विज का सख्त अंदाज देखने को मिला जहां शिकायतों पर सुनवाई के साथ-साथ अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।

ही प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज का दिन सिर्फ तारीख नहीं है, ये विकास के राह थी जो मोदी जी ने की है वो आज तक किसी विपक्षी ने नहीं की कोई भी विपक्षी भी उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगा सकता क्योंकि मोदी जी लोगो के सामने एक उदाहरण है कि किस प्रकार के हमारे नुमाइंदे होने चाहिए और सबको इससे शिक्षा लेनी चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!