सिरसा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की ट्रिपल भिड़ंत, 3 की मौत और 5 की हालत गंभीर

Edited By Isha, Updated: 24 Sep, 2026 12:44 PM

horrific road accident in sirsa

सिरसा जिले में रानियां रोड पर स्थित गांव मल्लेका के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक और मोटरसाइकिल की आपस में भीषण भिड़ंत हो गई।

सिरसा (सतनाम):  सिरसा के ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव मल्लेका के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए वहीं 3 लोगों की मौत हो गई, जिसमे से 5 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है । दरअसल आज सुबह जब 25 से 30 लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर ओटू हेड से पंजाब हेड की तरफ नरमा चुगाई के लिए जा रहे थे तो रास्ते में गांव मल्लेका के पास एक ट्रक की चपेट में आने से ट्रक ट्राली पर पलट गया और ये हादसा हो गया।

इस हादसे में पीछे की तरफ से आ रहा एक बाइक सवार भी उसकी चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई वही ट्राली में सवार 60 वर्षीय महिला व् 30 वर्षीय युवती की मौत हो गई। गांव वालों की मदद से घायलों को सिरसा के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है वहीं शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल लाया गया है। पुलिस भी मोके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

गांव ओटू के सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार ने बताया कि ओटू हेड से कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर नरमा चुगाई के लिए पंजाब हेड की तरफ जा रहे थे कि गांव मल्लेका के पास एक ट्रक की चपेट में आ गए जिससे ट्रक पलट गया और ट्राली में सवार एक 60 वर्षीय महिला और एक 30 वर्षीय युवती की मौत हो गई वही एक बाइक सवार भी इस हादसे की चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई। पुलिस मोके पर पहुंची और गांव वालो की सहायता से घायलों को सिरसा के नागरिक अस्पताल लाया गया है।

5 लोग गंभीर रूप से घायल बताया जा रहे हैं जिनमे से 2 को अग्रोहा रेफर किया गया है वही 3 को सिरसा के ही निजी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। सुनील कुमार ने मृतकों और घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!