Edited By Isha, Updated: 10 Sep, 2026 09:36 AM

शहर के सेक्टर-19 स्थित फ्लैट्स में जन्माष्टमी के मौके पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया। घटना के संबंध में सिविल
सिरसा: शहर के सेक्टर-19 स्थित फ्लैट्स में जन्माष्टमी के मौके पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया। घटना के संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भजन बंद कर हरियाणवी गाना बजाने की मांग
पुलिस को दी शिकायत में गांव बाजेकां निवासी मनफूल ने बताया कि वह सेक्टर-19 स्थित फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहता है। 4 सितंबर की रात वह फ्लैट के बाहर स्पीकर पर जन्माष्टमी के भजन बजा रहा था। इसी दौरान रात करीब 10 बजे पड़ोस के फ्लैट में रहने वाले यश, सुनील और अक्षय वहां पहुंचे। तीनों ने शराब पी रखी थी और मनफूल पर भजन बंद कर हरियाणवी गाने बजाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने तलवार से हमला कर दिया।