Edited By Isha, Updated: 14 Sep, 2026 08:47 PM

हरियाणा के यमुनानगर में जहां स्वाइन फ्लू के अब तक 11 मामले पॉजिटिव पाए जा चुके हैं वहीं डेंगू और मलेरिया के मामले भी सामने आने लगे हैं। यमुनानगर में मलेरिया के तीन और डेंगू के पांच कैस सामने आए हैं
यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता ): हरियाणा के यमुनानगर में जहां स्वाइन फ्लू के अब तक 11 मामले पॉजिटिव पाए जा चुके हैं वहीं डेंगू और मलेरिया के मामले भी सामने आने लगे हैं। यमुनानगर में मलेरिया के तीन और डेंगू के पांच कैस सामने आए हैं। यमुनानगर की डिप्टी सीएमओ डॉक्टर दिव्या मंगला ने बताया कि स्वाइन फ्लू के जहां पहले 6 मामले थे पांच और मामले सामने आए हैं। वहीं डेंगू के अब तक पांच और मलेरिया के तीन मामले पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि अभी तक यमुनानगर जिला में 9435 घरों की चेकिंग की गई है जिसमें से 2776 घरों में मच्छरों का लारवा पाए जाने के बाद उनको नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों में और घरों के आसपास पानी खड़ा ना होने दें, जहां पानी खड़ा होगा वहां मच्छर होगा। यमुनानगर सिविल अस्पताल में इमरजेंसी के लिए वार्ड तैयार किया गया है। जहां सभी तरह की सुविधा उपलब्ध हैं। इसके अलावा नगर निगम के साथ मिलकर प्रभावित इलाकों में फॉगिंग करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की की जिन्हें सर्दी जुकाम जैसे लक्षण है वह भीड़ भाड़ से दूर रहें, बाहर निकले तो मास्क लगाकर निकले। क्योंकि बचाव के लिए सुरक्षा जरूरी है