हांसी जमीन धोखाधड़ी मामला: प्रवीण तायल की जमानत याचिका पर बहस पूरी, कोर्ट बुधवार को सुनाएगा फैसला

Edited By Isha, Updated: 15 Sep, 2026 04:49 PM

hansi land fraud case arguments on veen tayal s bail plea complete

जमीन धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे व्यापारी नेता प्रवीण तायल की जमानत याचिका पर मंगलवार को हांसी कोर्ट में बहस पूरी हो गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के

हांसी(संदीप): जमीन धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे व्यापारी नेता प्रवीण तायल की जमानत याचिका पर मंगलवार को हांसी कोर्ट में बहस पूरी हो गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अदालत में प्रवीण तायल की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के वकील ने जमानत के पक्ष में अपनी दलीलें रखीं, जबकि पुलिस/अभियोजन पक्ष की ओर से जमानत का विरोध किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हांसी कोर्ट अब बुधवार को प्रवीण तायल की जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी।

गौरतलब है कि प्रवीण तायल को जमीन धोखाधड़ी एवं कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल करने के मामले में हांसी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अदालत से तीन दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन रिमांड नहीं मिलने के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

मामले की जांच CIA-1 हांसी द्वारा की जा रही है। पुलिस द्वारा जमीन के रिकॉर्ड, संबंधित दस्तावेजों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। अब सभी की नजरें बुधवार को हांसी कोर्ट द्वारा सुनाए जाने वाले जमानत के फैसले पर टिकी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!