हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना पर CM सैनी का बड़ा फैसला, आय सीमा 1.80 लाख हुई... नहीं बंद होगी पुरानी पेंशन!

Edited By Isha, Updated: 08 Sep, 2026 01:45 PM

cm saini s big decision on lado laxmi yojana in haryana

हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को के लेकर बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ लेने वाली या इसके लिए पंजीकरण कराने वाले वाली महिलाओं को किसी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को के लेकर बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ लेने वाली या इसके लिए पंजीकरण कराने वाले वाली महिलाओं को किसी अन्य धार सरकारी योजना के लाभ से वंचित हैं। नहीं किया जाएगा। उनकी पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग महिलाओं के बीच यह भ्रम फैला रहे हैं कि लाडो लक्ष्मी योजना में से पंजीकरण कराने के बाद दूसरी योजनाओं का लाभ बंद हो जाएगा। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि महिलाओं को किसी अन्य सरकारी योजना से मिलने वाले लाभमें कोई कटौती नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि पहले योजना के ग लिए परिवार की अधिकतम वार्षिक आय एक लाख रुपये निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में अतिरिक्त महिलाएं योजना के दायरे में आएंगी। इसके लिए जल्द ही नया पंजीकरण पोर्टल खोला जाएगा।

योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार ने पहले बजट में इसके लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।

अब तक करीब 10 लाख महिलाओं के खातों में 2,000 करोड़ से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। दूसरे बजट में योजना के लिए 6,500 करोड़ का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है। महिला मजबूत होगी तो परिवार भी मजबूत होगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!