KMP पर भीषण हादसा: गोगामेड़ी से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप में कैंटर ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 24 से ज्यादा घायल

Edited By Isha, Updated: 08 Sep, 2026 01:47 PM

canter collides with pickup carrying devotees returning from gogamedi 2 killed

बहादुरगढ़ से होकर गुजरने वाले केएमपी यानी कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मांडोठी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी और कैंटर के बीच जोरदार

बहादुरगढ़(प्रवीण कुमार धनखड़): बहादुरगढ़ से होकर गुजरने वाले केएमपी यानी कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मांडोठी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी और कैंटर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से श्रद्धालु पिकअप गाड़ी में सवार होकर राजस्थान स्थित गोगामेड़ी धाम के दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद श्रद्धालु वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मांडोठी गांव के पास उनकी पिकअप गाड़ी कैंटर से टकरा गई। घायलों का कहना है उनकी गाड़ी धीरे चल रही थी। कैंटर चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी और कैंटर समेत फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर केएमपी एक्सप्रेस-वे पर यातायात को सुचारू कराया। मृतकों के शवों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं घायलों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!