Edited By Isha, Updated: 08 Sep, 2026 01:45 PM

लोक निर्माण विभाग ने बहादुरगढ़ में तीन करोड़ रुपये की लागत से बन रही तीन ग्रामीण सड़कों के निर्माण में भारी धांधली और भ्रष्टाचार सामने आने के बाद बड़ा एक्शन लिया है। विभाग के जेई मोहित को तुरंत प्रभाव
बहादुरगढ़: लोक निर्माण विभाग ने बहादुरगढ़ में तीन करोड़ रुपये की लागत से बन रही तीन ग्रामीण सड़कों के निर्माण में भारी धांधली और भ्रष्टाचार सामने आने के बाद बड़ा एक्शन लिया है। विभाग के जेई मोहित को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच में पाया गया कि सड़क निर्माण में तय मानकों को दरकिनार कर क्रशर सामग्री की जगह घटिया रेत और पुरानी सड़क की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था।
3 करोड़ की सड़क में भारी धांधली, चंडीगढ़ टीम ने ली थी सैंपल
बहादुरगढ़ में बन रही तीन ग्रामीण सड़कों में नियमों के अनुसार 9 इंच मोटी जीएसबी (GSB) परत बिछाई जानी थी। इसके साथ ही डब्ल्यूबीएम (WBM) परत में निर्धारित मानक की क्रशर सामग्री का इस्तेमाल होना था। हालांकि, निर्माण के दौरान ठेकेदार और जेई की मिलीभगत से पुरानी सड़क की उखाड़ी गई सामग्री और क्रशर की जगह रेत मिला दी गई। शिकायत मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी मुख्यालय, चंडीगढ़ से आई विशेष टीम ने 14 जुलाई को सड़कों से सैंपल लिए थे।
जांच में आरोप सिद्ध, चंडीगढ़ तय किया गया मुख्यालय
लैब जांच में सड़कों से लिए गए सैंपल में गंभीर गड़बड़ी और आरोप सही पाए गए। इसके बाद PWD मुख्यालय ने सख्त कदम उठाते हुए जेई मोहित को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) अनिल रोहिल्ला ने निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि निलंबन की अवधि के दौरान जेई का मुख्यालय चंडीगढ़ निर्धारित किया गया है।