पानीपत में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो महिला मजदूरों को रौंदा, मौत; खाकी पर लगा एक्सीडेंट का आरोप

Edited By Isha, Updated: 08 Sep, 2026 11:07 AM

tragic accident in panipat

इसराना थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब सात बजे इसराना बस अड्डे के पास रोहतक हाईवे पार करते हुए कार ने फैक्टरी से लौट रही रेशमा (47) और सोनिया (38) को कुचल दिया।

पानीपत: इसराना थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब सात बजे इसराना बस अड्डे के पास रोहतक हाईवे पार करते हुए कार ने फैक्टरी से लौट रही रेशमा (47) और सोनिया (38) को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। सोनिया के परिजनों का आरोप कार पुलिसकर्मी चला रहा था।

इसराना के बलबीर ग्रोवर ने बताया कि उनके परिवार की महिला सोनिया और गांव की ही रेशमा नौल्था बलाना रोड पर स्थित मॉर्बल होम फैक्टरी में काम करती थी। सोमवार को दोनों शाम को काम खत्म कर ऑटो में सवार होकर इसराना बस अड्डे के पर पहुंची। जैसे ही वह हाईवे पार करने लगी तो गोहाना से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को तुरंत ही पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

उधर, हादसे के बाद कार चालक कार लेकर वहां से भाग गया। सोनिया का परिजनों का कहना है कि पुलिस ने कार को टोल प्लाजा के पास से अपने कब्जे में ले लिया है। कार में पुलिसकर्मी था। पुलिस का कहना है कि उन्हें केवल कार मिली है कार चालक मौके पर नहीं मिला। इसराना थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। अभी चालक के बारे में पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!