Haryana में ACB का तगड़ा एक्शन...50 हजार की रिश्वत लेता SHO रंगे हाथ पकड़ा, थाने में मचा हड़कंप....

Edited By Krishan Rana, Updated: 07 Sep, 2026 08:50 PM

major crackdown by acb in haryana sho arrested red handed while accepting a b

हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को

नूंह : हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नूंह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने पुन्हाना सिटी थाना प्रभारी (SHO)  को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार SHO की पहचान कुंदन सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोप है कि SHO ने रेप केस से नाम हटाने की एवज में एक लाख मांगे थे। मगर, 50 हजार रुपए में डील तय हो गई थी। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एसीबी टीम को दी। तो ACB ने जाल बिछाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की और थाना प्रभारी को रंगे हाथों पकड़ा। SHO की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया।   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!