Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 15 Oct, 2026 07:18 PM

प्रतिबंधित और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मानी जाने वाली ई-सिगरेट की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की है। खुफिया विभाग की पूर्व टीम ने सूचना के आधार पर बुधवार को सेक्टर-27 स्थित एसके पान सुपर मार्ट पर छापेमारी की ।
गुड़गांव, (ब्यूरो): प्रतिबंधित और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मानी जाने वाली ई-सिगरेट की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की है। खुफिया विभाग की पूर्व टीम ने सूचना के आधार पर बुधवार को सेक्टर-27 स्थित एसके पान सुपर मार्ट पर छापेमारी की । इस कार्रवाई के दौरान दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में बुधवार को सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
खुफिया विभग की पूर्व टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर 27 के सुपर मार्ट स्थित एक पान की दुकान पर नियमों को ताक पर रखकर प्रतिबंधित ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट बेची जा रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री उड़न दस्ता और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त दुकान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान दुकान पर बैजू कुमार निवासी बिहार मिला। टीम ने जब दुकान की सघन तलाशी ली, तो वहां से कुल 183 प्रतिबंधित ई-सिगरेट और 40 डिब्बी विदेशी सिगरेट बरामद हुईं।जिनकी कीमत लाखों रुपये में है।
मौके पर मौजूद आरोपी से इन प्रतिबंधित ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट को बेचने या रखने से संबंधित लाइसेंस व वैध अनुमति पत्र मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। भारत सरकार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के उत्पादन, आयात, वितरण और बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बावजूद अवैध रूप से इनका कारोबार किया जा रहा था। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध सप्लाई चैन के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। गुरुग्राम में कहां से आ रही है।