महिला से गाली गलौज कर किए अभद्र इशारे, केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Oct, 2026 11:09 PM

woman molested by known in sector 40 police station area gurgaon

एक महिला के साथ गाली-गलौज, गंदे इशारे करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2), 75(2), 79 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): एक महिला के साथ गाली-गलौज, गंदे इशारे करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2), 75(2), 79 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, गांव कन्हई निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गत 28 सितंबर को आरोपी अनिल कुमार ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की, गंदे इशारे किए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!