शिक्षिका मनीषा मौत मामला: आज पंचकूला CBI कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ विरोध याचिका पर हुई बहस; अब 28 अक्तूबर को आएगा फैसला

Edited By Harman, Updated: 15 Oct, 2026 04:01 PM

teacher manisha death arguments held on protest petition against closure report

हरियाणा के भिवानी की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में आज हुई सुनवाई। मामले में सीबीआई की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ मनीषा के पिता संजय कुमार ने विरोध याचिका दायर की थी।

पंचकूला (उमंग) : हरियाणा के भिवानी की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में आज हुई सुनवाई। मामले में सीबीआई की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ मनीषा के पिता संजय कुमार ने विरोध याचिका दायर की थी। 

इस याचिका पर आज विशेष सीबीआई कोर्ट में हुई बहस। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी और विशेष सीबीआई कोर्ट इस याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी। परिवार सीबीआई की जांच के निष्कर्षों से संतुष्ट नहीं है और मामले की दोबारा गहन जांच की मांग कर रहा है।

सीबीआई ने 12 अगस्त 2026 को अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए मनीषा की मौत को आत्महत्या बताया था। इसके बाद मनीषा के पिता ने इस निष्कर्ष पर आपत्ति जताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। परिवार का कहना है कि मामले की जांच में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर दोबारा विचार किए जाने की जरूरत है।

11 अगस्त  2025 को लापता हुई थी मनीषा...

भिवानी की रहने वाली शिक्षिका मनीषा 11 अगस्त 2025 को लापता हुई थी। इसके दो दिन बाद, 13 अगस्त को उसका शव खेतों में मिला था। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। मामले को लेकर प्रदेश में भी काफी चर्चा हुई थी, जिसके बाद जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।

क्लोजर रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं परिवार....

सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट में मौत को आत्महत्या बताया गया है, जबकि मनीषा के पिता संजय कुमार इस निष्कर्ष से सहमत नहीं हैं। उन्होंने विरोध याचिका के माध्यम से जांच के निष्कर्षों को चुनौती देते हुए मामले की दोबारा गहन जांच कराने की मांग की है।अब अदालत में क्लोजर रिपोर्ट और विरोध याचिका पर होने वाली बहस के बाद मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!