फरीदाबाद में खौफनाक हादसा: जलभराव और खुले तारों के बीच साइकिल से गिरे व्यक्ति की मौत; सीसीटीवी आया सामने

Edited By Isha, Updated: 15 Oct, 2026 10:58 AM

man on a bicycle dies after falling amidst waterlogging and exposed wires

संजय कॉलोनी स्थित सेक्टर-22/23 रोड पर हुए हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति साइकिल से गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई।

फरीदाबाद(अनिल राठी): संजय कॉलोनी स्थित सेक्टर-22/23 रोड पर हुए हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति साइकिल से गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई।

स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, सड़क पर जलभराव और किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर के पास नीचे लटक रहे खुले तार हादसे की वजह होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद सड़क की स्थिति और बिजली सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और क्या जलभराव या बिजली के तारों की इसमें कोई भूमिका रही, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

बड़ा सवाल: क्या संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे थे? सड़क पर जलभराव और बिजली के खुले तारों जैसी समस्याओं को समय रहते दूर क्यों नहीं किया गया? अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!