विवादों में घिरे ये मशहूर यूट्यूबर, गुरुग्राम स्थित घर के बाहर चस्पाया गया समन... दिल्ली साकेत कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Edited By Isha, Updated: 15 Oct, 2026 10:47 AM

court notice reaches dhruv rathee home

लोकप्रिय यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। करीब 8 साल पुराने एक पुराने मामले में दिल्ली साकेत कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार शाम को कोर्ट की टीम और वकील सीधे

गुरूग्राम(योगी): लोकप्रिय यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। करीब 8 साल पुराने एक पुराने मामले में दिल्ली साकेत कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार शाम को कोर्ट की टीम और वकील सीधे ध्रुव राठी के गुरुग्राम स्थित सेक्टर 56 वाले आवास पर पहुंचे और उनके घर के बाहर कोर्ट का नोटिस चस्पा कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साल 2018 में एक व्यक्ति ने ध्रुव राठी के खिलाफ मानहानि (Defamation) का केस दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट द्वारा यूट्यूबर को कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन उनकी तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया गया। कोर्ट के आदेशों की अनदेखी के चलते यह कानूनी कदम उठाया गया है।

दूसरी ओर, हाल ही में ध्रुव राठी CJP के प्रोटेस्ट को समर्थन देने के लिए विदेश से भारत पहुंचे थे, और इसी बीच उनके घर पर कोर्ट का नोटिस चस्पा होने की खबर से सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!