असम से गांजा लाकर गुरुग्राम में बेचने की तैयारी कर रहा था तस्कर, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 03 Oct, 2026 09:03 PM

assam narcotics smuggler arrested by gurgaon police

सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच ने असम से गांजा खरीदकर गुरुग्राम में बेचने की तैयारी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 किलो 365 ग्राम गांजा और 145 ग्राम ओजी गांजा, कुल 3 किलो 510 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ...

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच ने असम से गांजा खरीदकर गुरुग्राम में बेचने की तैयारी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 किलो 365 ग्राम गांजा और 145 ग्राम ओजी गांजा, कुल 3 किलो 510 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-50 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच ने पैलेडियन, निरवाना के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी पुरुषोत्तम उर्फ राज (27) को काबू किया। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मऊरानीपुर का रहने वाला है और वर्तमान में सोहना की जीएलएस अरावली सिटी में रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3 किलो 365 ग्राम गांजा और 145 ग्राम ओजी गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह यह नशीला पदार्थ असम से 70 हजार रुपये में खरीदकर लाया था और गुरुग्राम में इसकी सप्लाई करने वाला था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का एक मामला पहले से दर्ज मिला है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशीले पदार्थ की खरीद और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!