गुरुग्राम में झमाझम बारिश के बाद जलभराव, लोगों को हुई परेशानी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 12 Oct, 2026 09:21 AM

waterlogging in gurugram after heavy rain causes inconvenience to people

गुरुग्राम में देर रात से हो रही झमाझम बारिश के बाद जहां मौसम ने करवट ले ली, वही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। बारिश के बाद शहर में जल भराव हो गया। कई जगह तो दो से तीन फीट तक पानी भर गया।

गुड़गांव,(ब्यूरो): गुरुग्राम में देर रात से हो रही झमाझम बारिश के बाद जहां मौसम ने करवट ले ली, वही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। बारिश के बाद शहर में जल भराव हो गया। कई जगह तो दो से तीन फीट तक पानी भर गया। गुरुग्राम के पॉश इलाके सेक्टर 14 के में रोड पर तो करीब ढाई फीट पानी भर गया जिसके चलते कई वाहन इसमें ख़राब भी हो गए। हालांकि जीएमडीए ओर नगर निगम ने पानी निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था भी की गई ओर पम्प लगाकर पानी निकाला जा रहा था, मगर पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा था। बारिश के कारण काफ़ी अधिक परेशानी हुई। सुबह बच्चो को स्कूल ले जाने वाली ज्यादातर कैब ओर स्कूल बस छुट्टी पर रही, जिसके कारण लोगों को परेशानी हुई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

PunjabKesari

 

लोगों की मानें तो वह जलभराव के कारण अपने काम पर नहीं जा सके। वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए वह कैब का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कैब न आने के कारण वह अपने निजी वाहन को लेकर इस जलभराव में निकल पड़े, लेकिन रास्ते में ही फंस गए। पानी अधिक होने के कारण उनके वाहन बंद पड़ गए। वहीं, सुबह के वक्त नौकरी पर जाने वाले लोगों को भी इस जलभराव के कारण परेशान होना पड़ा। कुछ लोगों की बाइक बीच में ही बंद हो गई तो कुछ लोगों को इस जलभराव के बीच से होते हुए पैदल ही अपनी नौकरी पर जाना पड़ा। 

 

PunjabKesari

 

वहीं, बारिश और जलभराव के मद्देनजर ज्यादातर लोगों ने सप्ताह के पहले दिन ही अपने ऑफिस से छुट्टी ले ली। बारिश के कारण शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दिनों शहर का तापमान जहां 35 डिग्री सके आसपास चल रहा था वह तापमान बारिश के बाद घटकर 23 डिग्री तक पहुंच गया है जिसने लोगों को ठंड का अहसास करा दिया है।  हालांकि आज दोपहर से ही शहर का तापमान एक बार फिर 30 डिग्री से अधिक पहुंचने की संभावना है।  मौसम विभाग की मानें तो 15 व 16 अक्टूबर को एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। 

 

PunjabKesari

 

आपको बता दें कि रविवार रात करीब 3 बजे शहर में आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश सुबह करीब 7 बजे तक हुई जिसके कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया। गुरुग्राम नगर निगम, जीएमडीए और जिला प्रशासन लगातार हर वर्ष मानसून से पहले जल निकासी के लिए करोड़ों रुपए खर्च करते हैं, लेकिन वह करोड़ों रुपए कहां खर्च होते हैं यह आज तक पता नहीं चल पाया है। क्योंकि हर साल बारिश आते ही फिर से वही जल भराव की स्थिति नजर आती है जगह-जगह पानी भर जाता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और विधायक हर बार बड़े-बड़े दावे करते हैं कि इस बार बारिश के दौरान कहीं पर भी गुरुग्राम शहर में जल भराव नहीं होगा लेकिन दावे हर बार फेल हो जाते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!