Edited By Harman, Updated: 31 Oct, 2026 08:31 AM

पंचकूला में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया।
पंचकूला (उमंग) : पंचकूला में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में हर आयु वर्ग के लोग हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का आयोजन आज सुबह शिवालिक कंट्री क्लब, मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, पंचकूला से किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पंचकूला में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि आज सरदार पटेल की याद में आयोजित रन फॉर यूनिटी में बड़ी संख्या में लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया था। उनके विचार आज भी देशवासियों को एकजुट रहने की प्रेरणा देते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण करवाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को सरदार पटेल की जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। गौरतलब है कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। देशभर में इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।