दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा; पंचकूला में सीएम फ्लाइंग ने 70 किलो नकली पनीर पकड़ा...संबंधित कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई

Edited By Krishan Rana, Updated: 22 Oct, 2026 02:04 PM

cm flying squad cracks down on adulterators 70 kg of fake cheese seized in panc

हरियााणा में दिवाली के त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में सीएम फ्लाइंग की टीम ने आज

पंचकूला (उमंग) : हरियाणा में दिवाली के त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में सीएम फ्लाइंग की टीम ने आज पंचकूला में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 किलो नकली पनीर पकड़ा। 

मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान बरामद किए गए पनीर को जमीन में दबाकर नष्ट कर दिया गया। वहीं, संबंधित कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

 

PunjabKesari

बता दें कि त्योहारी सीजन में मिठाइयों, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है।  मांग बढ़ने के साथ ही मिलावटखोरी की आशंका भी बढ़ जाती है।  ऐसे में लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों में हड़कंप मचने की संभावना है। नकली पनीर की बरामदगी ने एक बार फिर त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों की सेहत से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब देखना होगा कि प्रशासन मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान को कितना तेज करता है और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!