नूंह में सीआईए और गो-तस्कर के बीच मुठभेड़: तस्कर ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली... 3 गोवंश मुक्त

Edited By Isha, Updated: 01 Nov, 2026 09:59 AM

encounter between cia and cow smugglers in nuh

हरियाणा के नूंह में अपराध और गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना क्षेत्र के घासेड़ा गांव के पास सीआईए (CIA) पुलिस और एक शातिर गो-तस्कर के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते

नूंह(अनिल मोहिनिया): हरियाणा के नूंह में अपराध और गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना क्षेत्र के घासेड़ा गांव के पास सीआईए (CIA) पुलिस और एक शातिर गो-तस्कर के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही तस्कर ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली तस्कर के पैर में लग गई और वह मौके पर ही ढेर होकर गिर पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, नूंह सीआईए इंचार्ज निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान घासेड़ा के पास तस्कर से पुलिस का आमना-सामना हुआ। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर कट्टे से सीधा फायर झोंक दिया। सीआईए टीम ने सूझबूझ और मुस्तैदी दिखाते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली तस्कर के पैर में जा लगी।

 पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल तस्कर को काबू कर लिया। पूछताछ और जांच में आरोपी की पहचान दिलशाद उर्फ दिल्ला (निवासी- सुडाका) के रूप में हुई है। मुठभेड़ में घायल हुए तस्कर दिलशाद को पुलिस ने हिरासत में लेकर तुरंत शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ (नूंह) में इलाज के लिए भर्ती कराया है। सीआईए इंचार्ज निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और गो-तस्करी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन से तस्कर शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!