हड़ताल खत्म होने से पहले फिर सड़कों पर उतरे लोग, भवानी एन्कलेव और भीम गढ़ खेड़ी वालों ने दोबारा लगाया जाम

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Oct, 2026 08:04 PM

people took to the streets again before the strike had even ended

एक तरफ जहां सरकार और बिजली निगम यूनियनों की बैठक का दौर चल रहा था वहीं, दूसरी तरफ गुड़गांव में ठप हुई बिजली व्यवस्था से बेहाल हो चुके लोग दोबारा सड़कों पर उतर आए।

गुड़गांव, (ब्यूरो): एक तरफ जहां सरकार और बिजली निगम यूनियनों की बैठक का दौर चल रहा था वहीं, दूसरी तरफ गुड़गांव में ठप हुई बिजली व्यवस्था से बेहाल हो चुके लोग दोबारा सड़कों पर उतर आए। सेक्टर-9 पावर हाउस के बाहर जहां आज दूसरी बार भवानी एन्कलेव के लोग एकत्र होकर जाम लगाने पहुंच गए तो वहीं, दूसरी तरफ 24 घंटे के बाद भीम गढ़ खेड़ी निवासी सड़कों पर उतर आए और रेलवे रोड को जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि उन्हें 40 घंटे बाद भी बिजली नहीं मिली है जिससे उनका जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बिजली न होने के कारण सभी जरूरी कार्य तक रुक गए हैं। पीने के लिए पानी भी नहीं है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने पहले भी उन्हें झूठा आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। लेकिन अब उनके सब्र का बांध टूट गया। वहीं, जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और उन्होंने बिजली निगम कर्मचारियों और सरकार के बीच चली आ रही वार्ता सफल होने व हड़ताल खत्म होने की बात बताते हुए कुछ ही देर में बिजली आपूर्ति बहाल होने की जानकारी दी जिसकें बाद लोगों ने जाम खोल दिया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

आपको बता दें कि वीरवार को बिजली गुल हुए 24 घंटे से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी जब बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो राजेंद्रा पार्क और भीम गढ़ खेड़ी के निवासियों ने रेलवे रोड पर दौलताबाद फ्लाईओवर को जाम कर दिया था। करीब एक घंटे तक जाम लगाए जाने के दौरान पुलिस प्रशासन सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे जिसके बाद देर रात को करीब दो से तीन घंटे के लिए भीमगढ़ खेड़ी की बिजली आपूर्ति बहाल हुई थी। हालांकि देर रात को ही बिजली दोबारा काट दी गई जिसके बाद भी लोग शुक्रवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे। वहीं, शाम को लोगों के सब्र का बांध टूट गया और लोगों ने एक बार फिर रेलवे रोड को जाम कर दिया। ऐसे में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया जिसके बाद लोग जाम खोलने को तैयार हुए।

PunjabKesari

वहीं, दूसरी तरफ बिजली आपूर्ति ठप होने के 36 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भवानी एन्कलेव के लोगों ने शुक्रवार सुबह बसई चौक पर जाम लगा दिया था। यहां जाम खुलवाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली निगम के आला अधिकारियों से बात करने के बाद डेढ़ घंटे में आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया था। ऐसे में जब बिजली आपूर्ति शाम 5 बजे तक भी बहाल नहीं हुई तो लोगों ने एकत्र होकर सेक्टर-9 में बने बिजली निगम के पावर हाउस का रुख कर लिया। यहां कुछ देर हंगामा करने के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को सड़क से हटाया और स्थिति से अवगत कराया जिसके बाद लोगों ने जाम खोला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!