Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Oct, 2026 10:39 PM

दिल्ली में राव तुला राम फ्लाईओवर पर जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते यातायात डायवर्ट किया गया है। वसंत विहार की ओर जाने वाले वाहनों को धौला कुआं की तरफ भेजा जा रहा है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): दिल्ली में राव तुला राम फ्लाईओवर पर जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते यातायात डायवर्ट किया गया है। वसंत विहार की ओर जाने वाले वाहनों को धौला कुआं की तरफ भेजा जा रहा है। इसके चलते दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
गुरुग्राम यातायात पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, वाहन चालक एनएच-48 से केएमपी के रास्ते दिल्ली जा सकते हैं। इसके अलावा नरसिंहपुर क्लोवरलीफ से द्वारका एक्सप्रेसवे और यूईआर-2, या एसपीआर से घाटा टी-प्वाइंट, ग्वाल पहाड़ी और मांडी बॉर्डर का रास्ता अपना सकते हैं। इफको चौक से एमजी रोड होते हुए आया नगर बॉर्डर और बंधवाड़ी टोल, राजीव चौक से सोहना-बल्लभगढ़, रजोकरी फ्लाईओवर से आगे यूईआर-2 तथा उद्योग विहार से यूईआर-2 के रास्ते भी दिल्ली पहुंचा जा सकता है।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एयरपोर्ट जाने वाले यात्री वाहन एनएच-48 से महिपालपुर जाने वाले सडक़ मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, महिपालपुर की ओर जाने वाले अन्य वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे एडवाइजरी में बताए गए वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य तक पहुंचें। पुलिस ने वाहन चालकों से यात्रा की योजना पहले से बनाने, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।