न्यू कॉलोनी में निर्माणाधीन सड़क पर गड्ढे में फंसी कार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Oct, 2026 09:39 PM

car gets stuck in a pothole on a road under construction in new colony

न्यू कॉलोनी में पूर्व विधायक धर्मवीर गाबा के घर के साथ से कृष्णा कॉलोनी एवं सेक्टर-7 की तरफ जाने वाली सड़क पर आज एक कार फंस गई। इस सड़क को पिछले कई दिनों से निर्माण के लिए तोड़ा गया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): न्यू कॉलोनी में पूर्व विधायक धर्मवीर गाबा के घर के साथ से कृष्णा कॉलोनी एवं सेक्टर-7 की तरफ जाने वाली सड़क पर आज एक कार फंस गई। इस सड़क को पिछले कई दिनों से निर्माण के लिए तोड़ा गया है। वीरवार से गुड़गांव में हो रही बारिश के कारण इस सड़क पर पानी भर गया और इसमें ड्रेनेज के गड्ढे में यह गाड़ी फंस गई। दोपहर को हुई घटना के बाद गाड़ी में सवार युवक परेशान होते दिखाई दिए। इसका एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

आपको बता दें कि करीब 10 दिन से इस सड़क को निर्माण कार्य के लिए तोड़ा गया है। करीब 100 मीटर के इस कार्य को पूरा करने में लापरवाही बरती जा रही है। हालांकि निर्माण कार्य शुरू करने के बाद सड़क के दोनों ओर बेरिकेड तो लगाए गए, लेकिन यह महज खानापूर्ति ही साबित हो रहे हैं। टूटी सड़क से ही वाहनों का आवागमन जारी रहा और यहां ड्रेनेज को भी खुला छोड़ा गया। ऐसे में वीरवार शाम से गुड़गांव में हो रही बारिश के कारण इस निर्माणाधीन सड़क पर पानी भर गया। जैसे ही कार सवार ने इस निर्माणाधीन सड़क से अपनी गाड़ी निकालने का प्रयास किया तो गाड़ी का एक टायर ड्रेनेज में चला गया और गाड़ी उसमें फंस गई। करीब आधे घंटे तक गाड़ी को वह अपने स्तर पर निकालने का प्रयास करते रहे, लेकिन गाड़ी नहीं निकली। ऐसे में वह गाड़ी से नीचे उतर आए और मदद के लिए लोगों को बुलाते रहे। वहीं, इसी दौरान अन्य कार सवार ने यह नजारा देखकर इसकी वीडियो बना ली और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

 

वहीं, इसके अलावा गुड़गांव में वीरवार को आई आंधी व बारिश के दौरान एक पेड़ गिर गया। सेक्टर-46 में पेड़ गिरने के कारण बिजली के खंभे भी टूट गए जिसके कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। हालांकि पेड़ व बिजली के खंभे गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दी और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। वीरवार शाम से गुल हुई बिजली शुक्रवार शाम तक बहाल हो सकी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!