एनएच-48 पर चलती स्विफ्ट कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Oct, 2026 10:14 PM

car set fire on delhi jaipur highway at bilaspur

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर बिलासपुर चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही एक मारुति स्विफ्ट कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कार के बोनट से धुआं निकलता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोकी और तुरंत बाहर कूदकर...

गुड़गांव, (ब्यूरो): दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर बिलासपुर चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही एक मारुति स्विफ्ट कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कार के बोनट से धुआं निकलता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोकी और तुरंत बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया और वाहन जलकर राख हो गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बिलासपुर चौक के पास पहुंची तो उसके इंजन वाले हिस्से से गाढ़ा काला धुआं निकलने लगा। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आग की लपटें केबिन की ओर बढऩे लगीं। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत कार से बाहर निकलने में ही समझदारी दिखाई। बिलासपुर में फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण हाईवे पर यातायात पहले से ही धीमा चल रहा था। ऐसे में बीच सडक़ पर कार में आग लगने से वाहन चालकों में हडक़ंप मच गया। पीछे से आ रहे वाहनों के पहिए थम गए और हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाया, जिससे यातायात बहाल करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

 

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। राहत की बात यह रही कि हादसे में चालक सुरक्षित बच गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!