Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 Oct, 2026 02:46 PM

साउथ सिटी-2 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बंद मकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर घर में घुसी। टीम ने यहां एक कमरे में लगी आग पर तुरंत ही काबू पा लिया जबकि दो कमरों को पूरी तरह से सुरक्षित बचा...
गुड़गांव, (ब्यूरो): साउथ सिटी-2 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बंद मकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर घर में घुसी। टीम ने यहां एक कमरे में लगी आग पर तुरंत ही काबू पा लिया जबकि दो कमरों को पूरी तरह से सुरक्षित बचा लिया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दमकल विभाग के अधिकारियों की मानें तो घटना वीरवार दोपहर डेढ़ बजे हुई। डायल 112 से दमकल विभाग को सूचना मिली कि साउथ सिटी-2 के आई-123 मकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। जब टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि मकान की पहली मंजिल पर बाहर धुआं निकल रहा है। जिस पर टीम ने घर के अंदर प्रवेश करना चाहता तो यहां ताला लगा हुआ था। ऐसे में टीम ने ताला तोड़ दिया जिसके बाद अंदर प्रवेश किया। अधिकारियों ने बताया कि यहां सीलिंग और खिड़की में आग लगी हुई थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिसके कारण अन्य दो कमरों में आग नहीं पहुंच पाई। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।