6 दिन बंद रहेगा ओल्ड दिल्ली रोड, जानें पूरा मामला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 Oct, 2026 06:16 PM

old delhi road will close 6 days for constriction of drain

ओल्ड दिल्ली रोड पर मेजर सुशीला मार्ग के मोड़ से लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक की ओर आगे सड़क का एक हिस्सा 23 अक्टूबर रात 8 बजे से 27 अक्टूबर शाम 5 बजे तक यातायात के लिए बंद रहेगा।

गुड़गांव, (ब्यूरो): ओल्ड दिल्ली रोड पर मेजर सुशीला मार्ग के मोड़ से लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक की ओर आगे सड़क का एक हिस्सा 23 अक्टूबर रात 8 बजे से 27 अक्टूबर शाम 5 बजे तक यातायात के लिए बंद रहेगा। इस दौरान गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा, मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन लेग-1 पर आरसीसी बॉक्स टाइप प्री-कास्ट कल्वर्ट और बॉक्स टाइप बरसाती नाले का निर्माण कार्य किया जाएगा। जीएमडीए ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जीएमडीए द्वारा क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। निर्माण कार्य के दौरान वाहन चालक गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी यातायात संबंधी निर्देशों और डायवर्जन का पालन करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!