फिर धधक उठा वर्षों से बंद पड़ा किंग्डम ऑफ ड्रीम्स, दमकल ने मुश्किल से पाया आग पर काबू

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Oct, 2026 09:24 PM

kingdom of dreams again set fire on monday night in gurgaon

सेक्टर-29 स्थित बंद पड़े किंग्डम ऑफ ड्रीम्स (केओडी) में सोमवार देर रात को एक बार फिर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। परिसर के अंदर रखे कबाड़ और पुराने सामान में आग की लपटें उठती देख फायर विभाग को सूचना दी गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-29 स्थित बंद पड़े किंग्डम ऑफ ड्रीम्स (केओडी) में सोमवार देर रात को एक बार फिर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। परिसर के अंदर रखे कबाड़ और पुराने सामान में आग की लपटें उठती देख फायर विभाग को सूचना दी गई। रात 10:09 बजे सूचना मिलने पर सेक्टर-29 फायर स्टेशन से पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। बंद पड़े इस आलीशान परिसर में बार-बार आग लगने की घटनाओं ने इसकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

करीब छह एकड़ में फैला किंग्डम ऑफ ड्रीम्स 100 करोड़ रुपये से अधिक के लीज रेंट विवाद के चलते जुलाई 2022 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सील कर दिया था। इसके बाद से परिसर बंद पड़ा है। यहां पहले भी कई बार आग लग चुकी है। परिसर में कबाड़, थर्माकोल के ढांचे और पुराने शो से जुड़ा सामान बड़ी मात्रा में रखा हुआ है। सुरक्षा और रखरखाव की व्यवस्था नहीं होने से परिसर में असामाजिक तत्वों के घुसने की आशंका भी जताई जाती रही है। वरिष्ठ फायर अधिकारी नरेंद्र यादव के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका है कि सामान चोरी करने के दौरान किसी असामाजिक तत्व ने कुछ जलाया हो, जिससे आग लगी। आग में काफी सामान जल गया है। नुकसान का आकलन जांच के बाद किया जाएगा। 

 

PunjabKesari

कूड़े में लगी आग, चपेट में आई आने से हुई राख

वहीं, सेक्टर-52 स्थित खाली प्लॉट में सोमवार शाम कूड़े में आग लगने से पास खड़ी एक कार जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। फायरकर्मियों की सतर्कता से पास खड़ी दूसरी कार को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार, घटना 19 अक्टूबर शाम करीब 5:30 बजे हुई। शाम 5:47 बजे सूचना मिलने पर फायर टीम मौके पर पहुंची। आग कूड़े के पास खड़ी एक पुरानी कार तक पहुंच गई, जिससे वह पूरी तरह जल गई। दूसरी कार को बचाने के लिए दमकलकर्मियों ने उसके आसपास पानी का छिड़काव किया। सेक्टर-53 थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। सेक्टर-53 थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के अनुसार, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। जली हुई कार के मालिक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!