आज रात बंद रहेगा गोल्फ कोर्स रोड का AIT चौक, जानें वजह

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 26 Oct, 2026 08:57 PM

police divert traffic route at golf course road

गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेक्टर 54-55 के AIT चौक को आज रात बंद किया जाएगा। यहां पर भूमिगत जल आपूर्ति पाइपलाइन में रिसाव (लीकेज) हो गया है। यह पाइपलाइन ज़मीन के स्तर से लगभग 8 फीट नीचे स्थित है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेक्टर 54-55 के AIT चौक को आज रात बंद किया जाएगा। यहां पर भूमिगत जल आपूर्ति पाइपलाइन में रिसाव (लीकेज) हो गया है। यह पाइपलाइन ज़मीन के स्तर से लगभग 8 फीट नीचे स्थित है। इस रिसाव के कारण बड़ी मात्रा में पीने का पानी बर्बाद हो रहा है और मुख्य सड़क पर पानी जमा हो गया है, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है और यातायात (ट्रैफ़िक) की आवाजाही भी बाधित हो रही है। पीने के पानी की और बर्बादी को रोकने तथा सड़क और आम जनता को किसी भी नुकसान या खतरे से बचाने के लिए, इस रिसाव की तत्काल मरम्मत आवश्यक है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

MCG द्धारा उक्त स्थान पर जल आपूर्ति पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कार्य आज यानी सोमवार रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक किया जाएगा। वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफ़िक डायवर्जन किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों की मानें तो सेक्टर- 54 मेट्रो स्टेशन की तरफ से आने वाले वाहन AIT चौक गोल चक्र पर U टर्न न करके करीब 100 मीटर आगे चलकर यू टर्न करके वजीराबाद साइड सर्विस रोड से होकर आगे सीएनजी पंप के पास वाले कट से यू टर्न करके आगे जेनपैक्ट चौक की तरफ जाएंगे और घाटा पावर हाउस की तरफ से आने वाले व्हीकल AIT चौक गोल चक्कर पर न आकर वजीराबाद वाले सर्विस रोड से होकर सीएनजी पंप के पास वाले कट से यूटर्न करके आगे जेनपैक्ट चौक की तरफ जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!