87 मकानों को तोड़ेगा नगर निगम, 66 को नोटिस जारी, जानें वजह

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 15 Oct, 2026 06:48 PM

mcg select 87 house for demolition and issued 66 notice

नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में असुरक्षित एवं खतरनाक भवनों के विरुद्ध जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। नगर निगम द्वारा अब तक ऐसे 87 भवनों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 66 भवनों के मालिकों को शो कॉज नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में असुरक्षित एवं खतरनाक भवनों के विरुद्ध जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। नगर निगम द्वारा अब तक ऐसे 87 भवनों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 66 भवनों के मालिकों को शो कॉज नोटिस जारी किए जा चुके हैं। शेष भवनों के संबंध में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया जारी है। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद संबंधित भवनों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य खतरनाक भवनों से जुड़े संभावित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

छह जोन में चिन्हित किए गए 87 भवन

नगर निगम की सर्वे के अनुसार, सभी छह जोन में 87 असुरक्षित भवन चिन्हित किये गये हैं। इनमें जोन -1 में 35, जोन -2 में 4, जोन -3 में 12, जोन -4 में 9, जोन -5 में 18 तथा जोन -6 में 9 भवन शामिल हैं।इनमें से 66 भवनों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जबकि शेष भवनों को नोटिस देने की प्रक्रिया चल रही है।

 

नोटिस प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगी कार्रवाई

नगर निगम द्वारा संबंधित भवनों के मामलों में आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। नोटिस जारी करने सहित सभी निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद नियमानुसार तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। संबंधित जोन के अधिकारियों द्वारा इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। निगमायुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में असुरक्षित एवं खतरनाक भवनों के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसे भवनों की पहचान कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संबंधित भवनों के मामलों में नोटिस सहित सभी निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हमारा उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार कार्रवाई करना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!