नोएडा में युवक ने लगाई सोसाइटी की 43वीं मंजिल से छलांग, गुड़गांव में पसरा मातम, जानें पूरा मामला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 03 Oct, 2026 09:37 PM

gurgaon young man jump from society in noida

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में शनिवार दोपहर ऊंची इमारत की 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उनके आत्महत्या करने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में शनिवार दोपहर ऊंची इमारत की 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उनके आत्महत्या करने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। मृतक की पहचान संभव संभव जैन के रूप में हुई है। संभव जैन गुरुग्राम के मानेसर के सेक्टर-1 स्थित टावर-ए, आईएमटी व्यू सीजीएचएस (जीएच-52) में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके पिता भी एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। संभव खुद एक प्रतिष्ठित निजी आईटी कंपनी में काम करते थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह सुपरनोवा सोसाइटी पहुंचे और वहां इमारत की 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि संभव जैन का परिवार पिछले करीब पांच सालों से काफी मिलनसार छवि का रहा है और वे सोसाइटी के सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। संभव का स्वभाव भी काफी सौम्य और मिलनसार था। निवासियों के मुताबिक, उन्हें कभी देखकर ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह इतना खौफनाक कदम उठा सकते हैं। घटना के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। सोसाइटी के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, संभव जैन की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले हुई थी। 

 

PunjabKesari

 

शादी के कुछ समय बाद से ही उनके वैवाहिक जीवन में तनाव और आपसी मतभेद शुरू हो गए थे। विवाद बढ़ने के कारण उनकी पत्नी अपने छह महीने के मासूम बेटे के साथ काफी समय से अलग रह रही थीं। माना जा रहा है कि इसी पारिवारिक तनाव और मानसिक परेशानी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया हो सकता है। हालांकि हादसे के बाद संभव जैन का परिवार मकान बंद कर नोएडा चला गया। संभव जैन के पड़ोसी ने उनके पिता से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने घर पर आकर बात करने की बात कहीं। सोसाइटी के लोग भी काफी परेशान है कि संभव जैन ने ऐसा कदम क्यो उठाया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!