ठेला लगाने को लेकर हुई बहस में युवक को कैंची घोपी, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Oct, 2026 07:26 PM

youth stabbed with scissors following an argument over setting up a street stall

ठेला लगाने काे लेकर हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे को पीटने के बाद उसकी गर्दन और छाती में कैंची घोप दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही शहर गुड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): ठेला लगाने काे लेकर हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे को पीटने के बाद उसकी गर्दन और छाती में कैंची घोप दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही शहर गुड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान वासु (उम्र-21 वर्ष) निवासी नई बस्ती, गुरुग्राम के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

 पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी व शिकायतकर्ता की आमने सामने ठेला लगाते है। इनकी किसी सामान को लेकर आपस में कहासुनी हो गई जिसके चलते आरोपी ने उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई कैंची बरामद की है। आपको बता दें कि 14 अक्टूबर को शहर गुड़गांव थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया था कि 12 अक्टूबर को वह सदर बाजार में अपने ठेले पर मौजूद था कि उस वक्त वासु नामक व्यक्ति इसके पास सामान खरीदने आया और बहसबाजी करने लगा। बहस के दौरान वासु ने पास की रेहड़ी से कैंची उठाकर इसकी गर्दन, छाती व पीठ पर वार करके घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!