Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Oct, 2026 06:13 PM

जीएसटी नंबर जारी करने की ऐवज में 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने जीएसटी इंस्पेक्टर श्रुति रानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): जीएसटी नंबर जारी करने की ऐवज में 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने जीएसटी इंस्पेक्टर श्रुति रानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने इस बारे में एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपनी फर्म के लिए जीएसटी नंबर जारी करने के लिए विभाग में आवेदन किया था। सभी दस्तावेज पूरे होने के बाद भी इंस्पेक्टर श्रुति रानी ने उनकी फाइल रोकी हुई थी। फाइल पास करने की ऐवज में उनसे रुपए मांगे गए।
शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो की तरफ से एक टीम गठित की गई। इस दौरान राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में यह पूरी कार्रवाई की गई। इस दौरान जब इंस्पेक्टर श्रुति रानी शिकायतकर्ता से जीएसटी नंबर जारी करने की ऐवज में 7 हजार रुपए ले रही थी तो टीम ने ट्रैप लगाकर उन्हें रंगेहाथ काबू कर लिया। टीम ने उनसे रिश्वत के 7 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। फिलहाल मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।