Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Oct, 2026 02:24 PM

सेक्टर-48 में रास्ता रोककर एक व्यक्ति के साथ डंडों से मारपीट करने, गाड़ी के शीशे फोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर बुधवार को सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-48 में रास्ता रोककर एक व्यक्ति के साथ डंडों से मारपीट करने, गाड़ी के शीशे फोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर बुधवार को सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।\
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-33 निवासी गौतम भुटानी ने शिकायत में बताया कि 22 अक्टूबर को जब वह सेक्टर 48 गुरुग्राम क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवकों ने अचानक उनकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते, आरोपियों ने गालियां देते हुए उन पर हमला कर दिया और डंडों से जमकर मारपीट की। हमलावरों ने दहशत फैलाने की नीयत से पीड़ित की कार के शीशे भी बुरी तरह तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही तीनों अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।