Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 15 Oct, 2026 09:39 AM

गलत दिशा में आ रहे नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार ने आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को टक्कर मार दी। गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद जब लोगों ने स्कॉर्पियो सवार को रोका तो वह नशे में इतना धुत था कि वह सीधा खड़ा तक नहीं हो पा रहा था।
गुड़गांव, (ब्यूरो): गलत दिशा में आ रहे नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार ने आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को टक्कर मार दी। गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद जब लोगों ने स्कॉर्पियो सवार को रोका तो वह नशे में इतना धुत था कि वह सीधा खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। इस घटना में कई लोगों को हल्की चोट भी लगी हैं। वहीं, देर रात को इस घटना के बाद जब लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया तो फोन नहीं लगा। वहीं, गुस्से में आई एक युवती ने इस शराबी चालक को पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जानकारी के मुताबिक, देर रात को शराब के नशे में धुत होकर एक स्कॉर्पियो सवार सेक्टर-83 में गलत दिशा में अपनी गाड़ी को भगाने लगा। इस दौरान उसने करीब आधा दर्जन गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद जब उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त होकर रुकी तो लोगों ने उसे घेर लिया। हालात यह थे कि नशे में धुत चालक न तो सीधा खड़ा हो पा रहा था और उन ही उससे गाड़ी से नीचे उतरा जा रहा था। ऐसे में लोगों ने किसी तरह गाड़ी से नीचे उतारा। इस घटना में घायल हुई एक युवती का पारा इतना अधिक चढ़ गया कि उसने नशे में धुत युवक को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। वहीं, लोगों की भीड़ मौके पर ही एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के लिए डायल 112 पर कॉल किया, लेकिन यह कॉल नहीं लगी। ऐसे में देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। लोगों ने इसकी वीडियाे बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वहीं, मामले की जानकारी जब देर रात को पुलिस को लगी तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।