भाभी की चिता पर बैठे थे अंजान युवक, मना किया तो पहले श्मशान में की मारपीट, फिर घर पहुंचकर कर दी फायरिंग

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Oct, 2026 09:09 PM

miscreants fire on house after dispute in crimination ground in gurgaon

गांव गढ़ी बाजिदपुर में भाभी की चिता पर अंजान युवकों को देखकर विरोध करना परिवार को भारी पड़ गया। पहले युवकाें ने श्मशान में मारपीट की और बाद में साथियों संग घर पहुंचकर परिवार पर फायरिंग कर दी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव गढ़ी बाजिदपुर में भाभी की चिता पर अंजान युवकों को देखकर विरोध करना परिवार को भारी पड़ गया। पहले युवकाें ने श्मशान में मारपीट की और बाद में साथियों संग घर पहुंचकर परिवार पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन फायरिंग हुई जिसमें दो गोलियां शीशों पर लगी हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की मानें तो मामले में फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपियों ने कितने राउंड फायरिंग की है। फिलहाल एक आरोपी की पहचान हो चुकी है जो गांव गढ़ी बाजिदपुर का रहने वाला है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, गांव गढ़ी बाजिदपुर के रहने वाले रामअवतार का गांव में ही कार वैलेटिंग सेंटर के नाम से सर्विस सेंटर है। उनके परिवार में दूर की रिश्तेदार (भाभी) की मौत हो गई थी। आज दोपहर को उनका गांव के ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार की रस्म अदा करने के बाद परिवार के सदस्य घर लौट गए, लेकिन कुछ देर बाद जब रामअवतार व परिवार के कुछ अन्य सदस्य श्मशान में चिता पर कुछ रस्में अदा करने के लिए पहुंचे तो पाया कि चिता के पास दो लोग संदिग्ध हालत में बैठे हैं। ऐसे में उन्हें चिता पर कोई तंत्र विद्या करने का शक हुआ। इस पर उन्होंने युवकों से पूछताछ की और उन्हें श्मशान से वापस जाने के लिए कहा, लेकिन यह बात उन युवकों को नागवार गुजरी। आरोप है कि इन युवकों ने पहले रामअवतार व उसके परिवार के साथ बहसबाजी शुरू कर दी और श्मशान घाट में ही मारपीट करने लगे। किसी तरह से मामला शांत कराने के बाद जब वह वापस लौटे तो देर शाम को कार में सवार होकर करीब चार लोग रामअवतार के घर के बाहर पहुंचे और यहां फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि यहां आधा दर्जन राउंड फायरिंग किए गए जिससे दो गोली खिड़की के शीशों पर लगी। इस घटना से रामअवतार का परिवार सहम गया। सूचना मिलते ही भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी की पहचान हो चुकी है। 

 

आपको बता दें कि पिछले एक महीने में भोंडसी थाना एरिया में गोली चलने की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले बदमाशों ने भोंडसी थाना एरिया में ही सोहना एलिवेटेड रोड पर एसटीएफ की टीम पर उस वक्त फायरिंग कर दी थी जब टीम नाकाबंदी कर जांच कर रही थी। जब गाड़ी रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने न केवल एसटीएफ की गाड़ी को टक्कर मारी बल्कि एसटीएफ जवानों के साथ मारपीट करते हुए उन पर फायरिंग भी कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में भोंडसी थाना पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया था, लेकिन आज तक इन आरोपियों का पुलिस सुराग तक नहीं लगा पाई। वहीं, अभी तक यह मामला सुलझा भी नहीं था कि मंगलवार को एक बार फिर भोंडसी एरिया में ही फायरिंग की घटना सामने आई है। वहीं मामले में भोंडसी थाना प्रभारी ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!