पुलिस की 53 टीमें रोकेंगी गुड़गांव में अवैध पटाखों की बिक्री

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 31 Oct, 2026 04:34 PM

53 police team will stop illegal crackers sale in gurgaon

दीपावली के अवसर पर अवैध पटाखों की बिक्री, भंडारण एवं वितरण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस ने थाना स्तर, सहायक पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त स्तर पर 53 विशेष टीमों...

गुड़गांव, (ब्यूरो): दीपावली के अवसर पर अवैध पटाखों की बिक्री, भंडारण एवं वितरण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस ने थाना स्तर, सहायक पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त स्तर पर 53 विशेष टीमों का गठन किया है। इसके अतिरिक्त अपराध शाखाओं की विशेष टीमें भी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में चेकिंग कर रही हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

गठित पुलिस टीमें बाजारों, पटाखों की दुकानों, गोदामों तथा अन्य संभावित स्थानों पर नियमित रूप से चेकिंग कर रही हैं। इस दौरान अवैध पटाखों की बिक्री, भंडारण एवं वितरण से संबंधित गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस उपायुक्त, अपराध के अधीन अपराध शाखाओं की विशेष टीमें भी अपने निर्धारित क्षेत्रों में गहन चेकिंग कर रही हैं तथा अवैध पटाखों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। यह विशेष अभियान 8 नवंबर तक चलाया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है तथा अवैध पटाखों की बिक्री एवं भंडारण से संबंधित किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध पटाखों की खरीद-बिक्री एवं भंडारण से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें, ताकि कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!