1.51 करोड़ का संपत्ति कर बकाया होने पर निगम ने की चार संपत्तियां सील

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Oct, 2026 10:45 PM

mcg sealed property for non payment of propertytax

संपत्ति कर की बकाया राशि की वसूली को लेकर नगर निगम गुरुग्राम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। निगम की प्रवर्तन टीमों ने जोन-5 और जोन-6 में संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने वाली चार संपत्तियों को सील कर दिया। इन संपत्तियों पर कुल 1,51,64,104 रुपये का...

गुड़गांव, (ब्यूरो): संपत्ति कर की बकाया राशि की वसूली को लेकर नगर निगम गुरुग्राम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। निगम की प्रवर्तन टीमों ने जोन-5 और जोन-6 में संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने वाली चार संपत्तियों को सील कर दिया। इन संपत्तियों पर कुल 1,51,64,104 रुपये का संपत्ति कर बकाया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जोन-5 में सिकोम लिमिटेड की सेक्टर-16 स्थित संपत्ति और टेकप्रो सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड की जेएमडी पैसिफिक स्क्वायर, सेक्टर-16 स्थित संपत्ति को सील किया गया। निगम के अनुसार सिकोम लिमिटेड पर 83,56,982 रुपये और टेकप्रो सिस्टम्स पर 37,59,951 रुपये का संपत्ति कर बकाया है। इसी तरह जोन-6 में साईएक्सपो ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड की सेक्टर-61 स्थित सेंटर वन की दो संपत्तियों पर कार्रवाई की गई। इनमें एसएफ-27 पर 15,15,723 रुपये और एफएफ-18 पर 15,31,448 रुपये संपत्ति कर बकाया है। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने संबंधित संपत्ति मालिकों को नियमानुसार कार्रवाई से पहले बकाया कर जमा कराने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में भुगतान नहीं करने पर निगम की ओर से आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!