मानवता शर्मसार: रेवाड़ी की नहर में मिला हाल ही में जन्मी नवजात बच्ची का शव, अभी नाल भी नहीं थी कटी

Edited By Isha, Updated: 16 Oct, 2026 03:55 PM

body of a newborn baby girl found in a canal in rewari

जिले के जाटूसाना क्षेत्र के गांव खुशपुरा की छोटी नहर में शुक्रवार को नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव पड़ा होने की सूचना कैनाल गार्ड ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही जाटूसाना थाना पुलिस मौके

रेवाड़ी(महेंद्र भारती):  जिले के जाटूसाना क्षेत्र के गांव खुशपुरा की छोटी नहर में शुक्रवार को नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव पड़ा होने की सूचना कैनाल गार्ड ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही जाटूसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर जांच करवाई।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल रेवाड़ी भिजवा दिया। जाटूसाना थाना प्रभारी प्रिंस ने बताया कि कंट्रोल रूम से खुशपुरा छोटी नहर (औलात डिस्ट्रीब्यूटरी) में नवजात का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो बच्ची का शव मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्ची की नाल भी नहीं कटी हुई थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसका जन्म हाल ही में हुआ था। थाना प्रभारी के अनुसार, नहर करीब 15 किलोमीटर लंबी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची का शव नहर में कहां से आया और किन परिस्थितियों में उसे वहां छोड़ा गया। मामले की जांच जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!