Edited By Isha, Updated: 16 Oct, 2026 06:08 PM

राष्ट्रपति द्वारा गोद लिए गए आदर्श गांव दोहला से एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी और कीमती सामान व नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात को उस समय
सोहना(सतीश): राष्ट्रपति द्वारा गोद लिए गए आदर्श गांव दोहला से एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी और कीमती सामान व नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब मृतका का पति निजी स्कूल में पढ़ाने गया था और बच्चे भी स्कूल गए हुए थे।
पति प्रशांत ने बताया कि जब वह स्कूल से घर लौटे तो पत्नी घर पर नहीं मिली और सामान बिखरा हुआ था। तलाश करने पर उनकी पत्नी बाथरूम के अंदर हाथ-पैर और मुंह बंधी हुई अछूत हालत में मिली। परिजन उसे तुरंत सोहना के एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोहना नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
सूचना मिलते ही सोहना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ सीन ऑफ क्राइम टीम व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।