Haryana में फिर बढ़ा IAS कैडर; 11 नए पदों को केंद्र सरकार से मिली मंजूरी...जानिए अब कितनी हुई संख्या

Edited By Krishan Rana, Updated: 08 Oct, 2026 01:50 PM

haryana s ias cadre expands again the central government has approved 11 new po

हरियाणा में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के संवर्ग की समीक्षा प्रक्रिया पूरी हो गई है। केंद्र सरकार के

चंडीगढ़ : हरियाणा में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के संवर्ग की समीक्षा प्रक्रिया पूरी हो गई है। केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्य सचिव कार्यालय हरियाणा द्वारा राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।

कैडर समीक्षा के बाद हरियाणा में IAS अधिकारियों की कुल प्राधिकृत संख्या 215 से बढ़ाकर 226 कर दी गई है। यानी अब राज्य में IAS अधिकारियों के 11 नए पद बढ़ा दिए गए हैं।

नए कैडर ढांचे की मुख्य बातें

वरिष्ठ ड्यूटी पद राज्य में कुल 123 वरिष्ठ प्रशासनिक पद तय किए गए हैं। सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने वाले पदों की संख्या 158 निर्धारित की गई है। राज्य प्रशासनिक सेवा (एच.सी.एस.) से आई.ए.एस. में पदोन्नति के जरिए भरे जाने वाले पदों की संख्या 68 तय की गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति रिजर्व केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए अधिकतम 49 पद (40 प्रतिशत) आरक्षित किए गए हैं।

राज्य प्रतिनियुक्ति के लिए 30 पद (25 प्रतिशत) रखे गए हैं। संशोधित कैडर लिस्ट के अनुसार राज्य में शहरी बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ करने के लिए गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत और हिसार, इन पांचों महानगर विकास प्राधिकरणों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के पद को IAS कैडर में शामिल किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!