पानीपत में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: बबैल बाईपास पर बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Edited By Isha, Updated: 16 Oct, 2026 05:09 PM

a young man on a motorcycle was run over on the babail bypass

जिले के बबैल बाईपास पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला, जहां एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह कुचल दिया। यह हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक

पानीपत(सचिन): जिले के बबैल बाईपास पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला, जहां एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह कुचल दिया। यह हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान रामाड़ा गांव के निवासी के रूप में बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भिजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश के साथ-साथ हादसे के अन्य कारणों की जांच में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!