Edited By Krishan Rana, Updated: 06 Oct, 2026 02:02 PM

हरियाणा के यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल की नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल की नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी है। टीम ने करीब 60 लाख कीमत की 300 ग्राम हैरोइन (स्मैक) सहित एक युवक को किया गिरफ्तार।
DSP रजत गलिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार एंटी नारकोटिक्स सेल लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुए एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए करीब 60 लाख कीमत की 300 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। पुलिस मामले की गहनता जांच कर रही है।
DSP रजत गुलिया ने बताया कि एंटी नाकोटिक सेल के इंचार्ज अनिल कुमार को सूचना मिली कि यमुनानगर बस स्टैंड के नजदीक ग्रीन पार्क के पास एक युवक नशीले पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार, एएसआई जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह, मनजीत, रवि दत्त, सोनू व आशीष की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया।
मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व्यासपुर नायब तहसीलदार रविंदर को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से करीब 60 लाख रूपये कीमत की 300 ग्राम हीरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान पानीपत के जलालपुर निवासी दानिश पुत्र दिलशाद के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
DSP रजत गुलिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी पानीपत से बस में नशीले पदार्थ लेकर आया था और बस स्टैंड पर उतरकर यमुनानगर में किसी को इस हीरोइन (स्मैक) की डिलीवरी देने की फिराक में खड़ा हुआ था। टीम ने मुख्बरी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले भी एक मामला नशा तस्करी का दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)