पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रंथी की मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, बोलेरो ने बाइक को मारी थी टक्कर

Edited By Krishan Rana, Updated: 12 Oct, 2026 07:13 PM

a man died in a tragic road accident in panipat leaving two children without a

पानीपत के सेक्टर 13-17 क्षेत्र में टोल के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के सेक्टर 13-17 क्षेत्र में टोल के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 49 वर्षीय ग्रंथी परमजीत सिंह की मौत हो गई। दिल्ली की ओर से आ रही पंजाब नंबर की बोलेरो ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल परमजीत सिंह को टोल प्रबंधन की एंबुलेंस से निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक परमजीत सिंह गांव फरिदपुर के रहने वाले थे और गुरुद्वारे में ग्रंथी के रूप में सेवा करते थे। परिजनों के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। परमजीत सिंह बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई पंजाब नंबर की बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर टोल प्रबंधन की ओर से एंबुलेंस भेजी गई और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

परमजीत सिंह की मौत से परिवार में मातम छा गया। उनके परिवार में पत्नी, छह साल की बेटी और आठ साल का बेटा है। इसके अलावा उनके दो भाई भी हैं। परिवार को इस बात का गहरा सदमा है कि घर का सहारा अचानक सड़क हादसे में छिन गया। रिश्तेदार निशांत सिंह और स्वर्ण सिंह ने बताया कि परमजीत सिंह गुरुद्वारे में ग्रंथी थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस

हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और फरार चालक के संबंध में जांच कर रही है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!