नूंह से पानीपत तक लूट का साम्राज्य; 6 जिलों में वारदातें, 16 FIR दर्ज…रोहतक से दबोचा गया शातिर हाकिम खान

Edited By Krishan Rana, Updated: 12 Oct, 2026 04:40 PM

an empire of loot stretches from nuh to panipat incidents in 6 districts 16 fi

नूंह से फरीदाबाद, पलवल, हिसार, भिवानी और गुरुग्राम तक लूटपाट और चोरी की वारदातें करने वाले आरोपी

पानीपत (सचिन शर्मा) : नूंह से फरीदाबाद, पलवल, हिसार, भिवानी और गुरुग्राम तक लूटपाट और चोरी की वारदातें करने वाले आरोपी, जिस पर 16 FIR दर्ज और पुलिस को लंबी तलाश थी। आखिरकार शातिर हाकिम खान को पानीपत पुलिस ने रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। 

बता दें कि आरोपी पर अलग-अलग जिलों में लूटपाट, चोरी और डकैती जैसी वारदातों में संलिप्त होने के आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम कई आपराधिक मामलों में सामने आया है और उस पर लाखों रुपये की लूटपाट के आरोप हैं।

हाकिम खान ने पानीपत में भी ट्राला लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। इसी मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। नूंह से लेकर गुरुग्राम और हिसार से लेकर पानीपत तक फैले आपराधिक मामलों के चलते अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि वारदातों की कड़ियां जोड़ी जा सकें और उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

16 एफआईआर…कई जिलों में वारदातों के आरोप और लाखों की लूटपाट का मामला। अब पुलिस की गिरफ्त में आए हाकिम खान से पूछताछ में दूसरे मामलों को लेकर क्या खुलासे होते हैं, इस पर नजर रहेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!